राष्ट्रीय

शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर रोक

weather update : भारत के उत्तरी भागों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शीत लहर और कोहरे की चेतावनी है।

2 min read
weather update cold wave

weather update : पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक ठंड बढ़ गई है। पूरा उत्तर भारत शील लहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, यूपी-बिहार में कल शाम से ही तेज हवाएं चलने लगी जिससे तापमान में और गिरावट हुई। आज सुबह भी कई राज्यों में कोहरे की मोटी परत देखने को मिला। घने कोहरे के कारण सड़क के साथ रेल यातायात पर भी असर दिखाई दे रहे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का कहर आगे भी बना रहने वाला है। कोहरे के कारण आज भी कई ट्रेनें देरी से चल रही है।

दिल्ली में सर्दी का सितम, विजिबिलिटी 100 मीटर

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के सितम से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कोहरे ने भी कोहराम मचाया हुआ है। सुबह कोहर के के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हुई है। दिल्ली में विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई। IMD वेदर बेवसाइट के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। एक दिन पहले यानी शनिवार को यह पांच डिग्री था।


उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। आज सुबह पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इनके सब-डिवीजनों के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए शीत लहर और कोहरे की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें- सर्द हवाओं ने ठिठुराया, राजस्थान में पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा


भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का कहर आगे भी बना रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों के दौरान भयंकर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भी घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।


एक तरफ जहां सर्दी के सितम से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कोहरे ने भी कोहराम मचाया हुआ है। बीते कई दिनों से पड़ रहे कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की देरी से आवाजाही की वजह से बहुत से लोग अपनी यात्रा को कैंसिल भी कर रहे हैं।

Published on:
25 Dec 2022 09:25 am
Also Read
View All

अगली खबर