1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : मौसम विभाग का दिल्ली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट

Weather Alert मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Dec 2022, 10:32 AM IST

delhi_winter.jpg

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिल्ली में भीषण ठंड और शीतलहर शुरू होने वाली है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वैसे अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रभाव अब मैदानी इलाकों में दिखेगा। आने वाले सात दिनों में तेज ठंड़ी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ जाएगी। तापमान लगातार गिरेगा। दिल्ली ही नहीं एनसीआर में जबरदस्त ठंड शुरू हो जाएगी।

राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी। राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रह सकता है।

दिल्ली औसत एक्यूआई 332 तक पहुंचा

दिल्ली बुधवार को स्मॉग की चादर से ढकी हुई थी। एनसीआर की हवा की हालत काफी खराब है। पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली में औसत एक्यूआई 332 तक पहुंच गया है। जिसे बहुत ही खराब श्रेणी में रखा जाता है।

जानें कैसे मापते हैं कि, हवा खराब है

हवा को मापने का पैमाना कुछ इस तरह है। 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI गंभीर माना जाता है।

यह भी पढ़े - Weather Updates: पछुआ हवा की वजह से 21 नवम्बर से मैदानी इलाकों में बढ़ जाएगी ठंड, इस राज्य में होगी बर्फबारी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय