31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates: पछुआ हवा की वजह से 21 नवम्बर से मैदानी इलाकों में बढ़ जाएगी ठंड, इस राज्य में होगी बर्फबारी

Weather Alert मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ने के बाद 21 नवंबर से पश्चिमी हिमालय के बर्फीले पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। जिसका असर मैदानी हिस्सों में होगा। जानें अपने राज्य का मौसम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Nov 2022, 10:59 AM IST

weather_updates.jpg

Weather Updates: पछुआ हवा की वजह से 21 नवम्बर से मैदानी इलाकों में बढ़ जाएगी ठंड, इस राज्य में होगी बर्फबारी

देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। नवंबर में अब ठंड ने अंगडाई ली है। मैदानी इलाकों में सुबह—शाम ठंड महसूस की जा रही है। पर पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी से मैदानी राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आ रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा, लोग इस सवाल को जाना चाहते हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, यूपी में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ जाएगी। और ठंड तेज हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड में होने वाली बर्फबारी का यूपी में बड़ा असर पड़ेगा। मौसम विज्ञानियों ने यह अंदाजा जताया है कि, उत्तराखंड में ठंड पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वैसे आने वाले एक-दो दिन अच्छी धूप निकली रहेगी। पर उसके बाद बर्फवारी संभावना है। कश्मीर में अगले 24 घंटों में बर्फबारी और बारिश के आसार प्रबल हैं। पछुआ हवा ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इसलिए अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ने के बाद 21 नवंबर से पश्चिमी हिमालय के बर्फीले पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। जिसका असर मैदानी हिस्सों में होगा।

24 नवंबर के बाद दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह-शाम के वक्त ठिठुरन भी बढ़ गई है। 24 नवंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफे का अनुमान जताया गया है।

बर्फबारी से यूपी में बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर यूपी के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिस वजह से आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी।

उत्तराखंड में ठंड बनाएगी नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में बीते 10 साल में नवंबर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां 30 नवंबर को तापमान 0.6 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, उत्तराखंड में ठंड पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम नहीं बदलेगा

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। जिससे ठंड बढ़ गई है। कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मौसम में कुछ ज्‍यादा बदलाव न होने का अनुमान जताया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। अगले 24 घंटों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़े - Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

यह भी पढ़े - Weather Updates : हिमाचल के शिमला-मनाली-नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी, 15 नवम्बर को शीत लहर का मौसम अलर्ट