Weather Update Today 27 September : मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि हिमाचल प्रदेश से मानसून से वापसी होने वाली है जिस वजह से तामपान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार हैं।
weather update Today 27 September: आज 27 सितंबर 2023 है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। इसी बीच IMD ने कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं हिमाचल से मानसून की वापसी हो रही है इसलिए वहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। IMD ने आज 27 और कल 28 सितंबर को देश के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का आसार जताया है।
वेदर अपडेट जानिए
IMD ने बताया कि उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं साउथ-वेस्ट मध्य प्रदेश, साउथ गुजरात, साउथ-ईस्ट राजस्थान, नार्थवेस्ट भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम के साथ-साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की उम्मीद है।