4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: दिल्ली, MP, राजस्थान, हिमाचल… आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आज के मौसम का हाल

Weather Today 19 July: राजधानी दिल्ली, राजस्थान, MP समेत कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

2 min read
Google source verification
rain alert in rajasthan

Weather Update Today आज का मौसम 19 जुलाई: उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। दिल्ली NCR सहित देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने फिर से वापसी की है। पिछले कुछ दिनों से कम बारिश के कारण उसम भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था, लेकिन एक बार फिर दिल्ली, MP, राजस्थान, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में पहाड़ दरक रहे हैं और लोगों के सामने मुसीबत बन रहे हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड जैसे इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है। हालांकि, अभी भी लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। IMD ने दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार जताए हैं। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 21 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

MP में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने मध्य प्रदेश (MP) सहित मध्य भारत के इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने के कारण आंधी-बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है। इसके चलते MP के कई जिलों में अगले 24 घंटे जमकर बारिश हो सकती है। बारिश का ये सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रह सकता है। अगले 24 घंटे में राज्य के 18 जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का Yellow Alert जारी

पहाड़ों पर भी मॉनसून ने वापसी की है। आज हिमाचल प्रदेश (HP) के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने बारिश के मद्देनजर राज्य में अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के कई हिस्सों में 23 जुलाई तक भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

केरल और ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट

दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश से बुरा हाल है। IMD ने केरल के दो राज्यों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वायनाड जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है। मौसम विभाग ने वायनाड और कन्नूर में ‘रेड अलर्ट’, राज्य के 8 अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा शेष छह जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों में यह दबाव क्षेत्र ओडिशा तट के करीब पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: 73 साल पुरानी विंटेज कार से 10,500 km का सफर और पहुंच गए लंदन, गुजराती परिवार की ये रोड ट्रिप हुई वायरल

Story Loader