
weather update: देश के कई राज्यों में इन दिन मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण बारिश संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। बिहार के कई जिलों में तो ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस कारण उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम हिस्सों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। IMD ने अपने अपडेट में बताया कि अगले तीन दिनों तक पूर्वी भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है।
IMD की भविष्यवाणी
आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि पश्चिम भारत में बुधवार के लिए मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम मेघ बरसने की संभावना है। इसके अलावा गुजरात, उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ भारी वर्षा की होने की संभावना है। साथ में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में शनिवार तक गरज, तेज हवा के साथ भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बिहार के इन जिलों में ठनका गिरने को लेकर चेतावनी जारी
बिहार के अधिकांश जिलों में तेज हवा चलने के साथ खूब बारिश हो रही है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली यानी ठनका गिरने को लेकर बुधवार को चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यहां के लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील भी की है। IMD की मानें तो बिहे में अगले 48 घंटे में बारिश संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को शुरू भारी बारिश का दौर शनिवार तक जारी रह सकता है। IMD ने 21 सितंबर यानी गुरुवार को सीमांचल एवं पूर्वी बिहार के पांच जिलों तो शुक्रवार को चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार से सटे राज्य झारखंड की बात करें तो यहां अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। IMD का कहना है कि नार्थ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी एवं उसके आसपास के हिस्सों में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इस वजह से राज्य में 20 से 22 सितंबर तक रोज हवा चलने के साथ तेज बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसी वजह से मौसम विभाग ने चेतवानी जारी की है। imd ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आए वेदर सिस्टम से राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां के जयपुर से सटे कुछ इलाकों में तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो रही है लेकिन दूसरी तरफ विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया था वहां अत्यधिक बारिश दर्ज की गई।
Published on:
19 Sept 2023 08:24 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
