
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert: देशभर में मानसून का सीजन जारी है। देश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। कही जगह भारी बारिश होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तेज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक तेज आंधी, और बिजली गिर सकती है। अगले 24 घंटों में उत्तरी ओडिशा के जिलों और अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, यूपी और एमपी जैसे राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने लोगों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़े - लगातार बारिश से तेलंगाना में मचा त्राहिमाम, 8 लोग बहे, कई इलाकों में अलर्ट
Published on:
02 Aug 2023 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
