
weather update : देशभर में माॅनसून का दौर जारी है। दिल्ली से लेकर पहाड़ी इलाकों तक झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हो रही इस बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो भारत के कुछ राज्यों में एक सप्ताह तक सामान्य से अधिक बरिश होने की आशंका है। आइए जानते हैं कि जुलाई के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल।
दिल्ली में हल्की बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगे भी रिमझिम बारिश की फुहारों का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान एक प्वाइंट कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। अगली 4 जुलाई तक दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बने हुए है।
यूपी में रहेगा झमाझम बारिश का सिलसिला जारी
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में शनिवार को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी। जिससे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। जबकि यूपी के अन्य 21 इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसकी वजह से आईएमडी ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में नदियां अपने उफान पर
पिछले लंबे समय से तेज बारिश के कारण उत्तराखंड के लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। यहां बारिश के कारण नदियां अपने उफान पर हैं। ऐसे में राज्य में रह रहे लोगों के साथ ही केदारनाथ दर्शन को आए तीर्थयात्री भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। राज्य में अगली 4 जुलाई तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
गुजरात में बारिश से बुरा हाल
गुजरात में मॉनसून की दस्तक के साथ ही बारिश का कहर शुरू हो गया है। यहां बारिश की वजह से आधी सड़के डूब गई हैं। आने वाले कुछ दिन तक हालात ऐसे ही रहने की उम्मीद है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना के चलते एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है। जामनगर और जूनागढ़ में एनडीआरएफ की दो टीम भेजीं गई। वहीं, दक्षिण गुजरात के नवसारी में भी एनडीआरएफ की दो टीम को भेजा गया है।
अन्य राज्यों में कहीं हल्की कहीं तेज बारिश
महाराष्ट्र में मानसून के दस्तक देने के बाद से हर रोज बारिश हो रही है। यहां सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और विदर्भ के अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। राज्य में सतलज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात खराब होते जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बेघर हो गए है। वहीं शिमला में बारिश की जह से लैंडस्लाइड हो रही है।
यह भी पढ़े - गले में गमछा डाल PM मोदी ने की दिल्ली मेट्रो की सवारी, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े - वंदे भारत को ले जाता दिखा रेलवे इंजन! कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर केंद्र पर साधा निशाना
Published on:
1 Jul 2023, 10:35 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.