
मानसून की वापसी अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही ही चुकी है। फिर भी कई हिस्सों में बारिश हो रही है जिस वजह से मौसम का मिजाज काफी बदला है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के तापमान में काफी गिरावट नजर आने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां हल्की लगातार हो रही हल्की बारिश और हवा चलने से लोगों को रात में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। आईएमडी के मुताबिक, देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने से शहर का मौसम बदल गया है।
ताजा अपडेट जानिए
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर में दिन में अधिकतम तापमान 26-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा आईएमडी ने बताया कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अपने अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि आज गुरुवार को केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्य जैसे सिक्किम और असम में भी हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा के कारण केरल के तटीय इलाके और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है।
दिल्ली में 22 अक्टूबर को बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि यहां 21 अक्टूबर तक मौसम खुला रहने वाला है।जबकि रविवार 22 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। फिर 23 अक्टूबर सोमवार को बारिश के आसार बिल्कुल नहीं हैं।
Published on:
19 Oct 2023 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
