
IMD Rainfall Alert
Heavy Rain Alert: देश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले कई दिनों से अलग - अलग राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से तबाही मची हुई है। उत्तराखंड और हिमाचल में बीते 10 दिनों 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि कई घर तबाह हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए उड़ीसा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।
50 से 55 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी में अगले 2 से 3 दिनों तक मछुआरों को नहीं जाने की चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा, शुक्रवार को पश्चिम-मध्य और आसपास के दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, उत्तर से सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 40-50 किमी किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगीं।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा - ‘राहुल गांधी को चीन से प्यार क्यों’
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग जगहों पर 26 अगस्त तक मूसलाधार बारिश के आसार है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, असम और मेघालय सहित अरुणाचल प्रदेश में भी 25 से 26 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। देश के बाकी हिस्सों में भी अगले पांच दिनों तक मौसम की वर्तमान स्थिति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड- हिमाचल में मची तबाही, किसी ने घर खोया तो किसी ने अपना परिवार, जानें कैसा है मंजर
Updated on:
25 Aug 2023 03:17 pm
Published on:
25 Aug 2023 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
