4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 राज्यों में अगले दो दिनों तक पड़ेगी भीषण ठंडी, छाया रहेगा घना कोहरा, जानें IMD पूर्वानुमान

Weather Update: मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में ये सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update

नए साल की शुरुआत से ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड़ पड़ रही है। प्रचंड सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, कई सुबह और शाम को घने कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गई है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए शुक्रवार को जानकारी दी कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में भीषण शीतलहर का दौर जारी रहेगा। IMD ने इस दौरान पारा भी गिरने और घना कोहरे की भी संभावना जताई है।

यहां 5 डिग्री से कम पारा

वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ इलाकों में ये सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ये सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं। शुक्रवार को बीकानेर (पश्चिमी राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जगहों पर होगी बारिश

इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।