3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Today: ‘तेज’ के बाद ‘हामून’ से बदला मौसम, कहीं धुंध तो कहीं बारिश, इन राज्यों में सुबह और शाम महसूस होने लगी ठंड

चक्रवात तेज के बाद हामून के कारण देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है और कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

2 min read
Google source verification
weather_news_26_oct.jpg

देश में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सुबह और शाम तामपान काफी कम रहना शुरू हो गया है। इस सब की वजह तूफान तेज और हामून को बताया जा रहा है। इन दिनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तैयार हुए दो खतरनाक चक्रवाती तूफानों के चलते तटीय राज्यों के मौसम अचानक बदल सा गया है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और केरल के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में पिछले कई दिनों से मध्यम से लेकर भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

इस वजह से उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में रात के वक्त तापमान अचानक से काफी कम हो जाता है और सुबह में धुंध आनी शुरू हो गई है। अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि आज 26 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में धुंध देखने को मिल सकता है।

कहां-कहां बारिश के आसार

मौसम के बदले मिजाज के कारण आज गुरुवार को नागालैंड, मणिपुर,असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। तेज हवा चलने के अनुमान के कारण मछुआरों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और म्यांमार के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गयी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। आज मिजोरम और त्रिपुरा में भी चक्रवाती तूफान हामून के चलते भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया कि गुरुवार की सुबह दिल्ली में हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। आज यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज की जा सकती है। बता दें कि बुधवार की सुबह यहां में हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते ज्यादातर हिस्सों में बादल छा गया।

Story Loader