
बारिश से हाल-बेहाल, IMD की आज इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
weather update Today: बीते कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन कई जगह अब इस बारिश से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुजरात, असम, बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। इधर मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद जैसे कई हाईटेक शहरों में बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति हो गई है। बात पहाड़ी राज्यों की करें तो वहां सबसे ज्यादा तबाही मची है। कई जगह भू स्खलन के बाद रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अभी और बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार आज देश के कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश
इसके अलावा मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है। मालूम हो कि मानसून अब लगभग पूरे देश में सक्रिय हो चुका है।
तटीय इलाकों में भी बारिश के आसार
आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, गुजरात के साथ-साथ उत्तर पूर्व भारत में बारिश हो सकती है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
बिहार, झारखंड, कर्नाटक में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने का डर
बिहार-झारखंड और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों में बिहार-झारखंड में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दर्जनों लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के बाद आंधी और बिजली गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - शिमला में जुलाई में दिसंबर सा नजारा, भारी बारिश के बीच छाया कोहरा, देखें Video
Published on:
07 Jul 2023 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
