
मेट्रो स्टेशन की छत हुई क्षतिग्रस्त
Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। दोपहर को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर आंधी और बारिश के कारण नुकसान भी हुआ है। तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर में नमो भारत मेट्रो स्टेशन की छत उड़ गई। हादसे के बाद एहतियातन स्टेशन पर सभी ट्रेनों का परिचालन तुरंत रोक दिया गया।
अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की टिन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सावधानी के तौर पर न्यू अशोक नगर स्टेशन पर परिचालन तत्काल रोक दिया गया है।
वहीं नवी करीम क्षेत्र के आराकसा रोड में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में पेड़ों के गिरने और उखडने की रिपोर्ट सामने आयी है। राजधानी के कुछ इलाकों बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है।
राजधानी में शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी के बीच अपराह्न दो बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ ही अलग-अलग हिस्सों में बारिश भी हुई। वहीं मौसम विभाग ने जहां अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था, वहीं न्यूनतम तापामन 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर बाद करीब 50 kmph की रफ्तार से हवा चली। जिसके कारण न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उखड़ गया और कई पेड़ गिर गए।
तेज आंधी और बारिश के कारण नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और मुख्य सड़कों पर सैकड़ों पेड़ गिर गए। डीएनडी फ्लाईवे पर एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस वजह से दिल्ली और नोएडा के बीच आने-जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
Published on:
17 May 2025 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
