24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा अपडेट, 29 लाख नामों पर फैसला, सप्लिमेंट्री वोटर लिस्ट जारी

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने पूरक मतदाता सूची जारी की है। करीब 60 लाख संदिग्ध नामों में से 29 लाख पर फैसला हो चुका है। कितने नाम जुड़े या हटे, यह अभी साफ नहीं है। आगामी मतदान से पहले यह अपडेट बेहद अहम माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 24, 2026

West Bengal Assembly Election 2026

West Bengal Assembly Election 2026

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच मतदाता सूची को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। देर रात केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद पहली सप्लिमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी। रात करीब 11:55 बजे यह सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई, जिसमें उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों पर अब फैसला हो चुका है। दरअसल, 28 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नामों को जांच के दायरे में रखा गया था। यह संख्या करीब 60 लाख बताई गई थी। इसके बाद इन मामलों की जांच के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अब तक करीब आधे मामलों पर निर्णय लिया जा चुका है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के अनुसार, लगभग 29 लाख नामों पर फैसला हो चुका है।

West Bengal Assembly Election 2026: जानें डिटेल्स


हालांकि, नई सप्लिमेंट्री लिस्ट को लेकर अभी भी कई सवाल बने हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कितने नाम जोड़े गए और कितने हटाए गए। इस बारे में फिलहाल कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि वेबसाइट पर लिस्ट तो आ गई, लेकिन उसे डाउनलोड करना आसान नहीं था। अगर जांच प्रक्रिया की बात करें, तो अधिकारियों का कहना है कि यह काम काफी सावधानी और नियमों के तहत किया गया है। हर मामले को अलग-अलग देखा गया, और फिर तय किया गया कि कौन सा नाम सही है और कौन नहीं। आयोग का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 कब है?


अब सवाल यह है कि इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा 23 और 29 अप्रैल को। इसके बाद 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में मतदाता सूची में बदलाव चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। लिस्ट जारी होने के साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी सप्लिमेंट्री वोटर लिस्ट जारी की जाएंगी, क्योंकि जांच का काम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।