5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2024 में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में ममता बनर्जी, नीतीश कुमार के सपनों पर फेरेंगी पानी

बिहार के सीएम जहां एक तरफ भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों के बीच एकता बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ टीएमसी के एक नेता का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अकेले उतरेगी। टीएमसी द्वारा किया गया यह फैसला को नीतीश कुमार की राह में रोड़ा बन सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 04, 2022

Trinamool Congress likely to go it alone in 2024 Lok Sabha election

Trinamool Congress likely to go it alone in 2024 Lok Sabha election

2024 में अभी भले ही काफी वक्त बाकी हो, लेकिन उसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से तो यह साफ हो गया है कि वह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही मैदान में उतरेगी। वही विपक्ष अब तक अपनी तरफ से कोई चेहरा तय नहीं कर पा रहा है। विपक्षी पार्टियों के कई नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, मगर किसी एक नाम पर पार्टियां एकमत नहीं हो पा रही हैं। बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद मोदी को टक्कर देने वाले नेताओं में नीतीश कुमार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। दूसरी तरफ खबर है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले जाने का फैसला किया है।


बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त देने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी का जोश बढ़ा है। वही कहा जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की राह में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बड़ा रोड़ा बनती नजर आ रही हैं। विपक्षी एकता को खंड-खंड करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में टीएमसी अकेले मैदान में उतर सकती है।


बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी 2019 से विपक्षी नेताओं से केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट कदम उठाने का आग्रह कर रही थीं, लेकिन इसका कोई रिजल्ट नहीं निकला। यही कारण है कि टीएमसी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले जाने का फैसला किया है। टीएमसी का साफ कहना है कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों की सीटों के हिसाब से ही किसी नेता पर विचार किया जाएगा।


दूसरी तरफ NDA से अलग होने के बाद विपक्ष में शामिल होते ही नीतीश कुमार ने 2024 के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने मोदी को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है। इसके लिए वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिल रहे हैं और विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। मगर इस बीच टीएमसी द्वारा किए गए ऐलान के बाद को सीएम नीतीश कुमार के लिए झटका माना जा रहा है। टीएमसी का कहना है कि 2024 का चुनाव वह अकेले लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

यह भी पढ़ें: मिशन 2024 पर नीतीश, अब दिल्ली में नेताओं से करेंगे मुलाकात, मणिपुर में JDU की टूट पर बोले- 2024 में पता चलेगा