
दिलीप घोष (फोटो- एएनआई)
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सत्तारूढ दल और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर हमले और आरोपों का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की है। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के साथ अब कोई नहीं बचा है। साथ ही उन्होंने लंबे समय बाद नगर निगम चुनाव कराए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी और प्रशासन ही पूरे तंत्र को चला रहा था।
खबर अपडेट की जा रही है।
Updated on:
08 Jul 2026 08:26 am
Published on:
08 Jul 2026 08:26 am
