राष्ट्रीय

BJP’s New President: कौन है डॉ. लक्ष्मण? जिन्हें मिली भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेने की जिम्मेदारी

BJP's New Presidential Election: राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

2 min read

BJP's New Presidential Election: भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी करते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्त की घोषणा की है।

पार्टी आलाकमान ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, लोकसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। पार्टी नेताओं की यही टीम भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी। बताया जा रहा है कि, भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समापन के साथ ही पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों और पूरी प्रक्रिया की घोषणा कर दी जाएगी।

दिल्ली चुनाव को लेकर भी सौंपी जिम्मेदारी

दूसरी तरफ, दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा लगातार जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी संगठन को मजबूत कर, चुनावी तैयारियों को और ज्यादा पुख्ता करने के उद्देश्य से भाजपा आलाकमान ने प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा आलाकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पाण्डा को दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोकसभा सांसद अतुल गर्ग को दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए बताया, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु बैजयंत पाण्डा, सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। अतुल गर्ग, सांसद को दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"

Published on:
15 Oct 2024 06:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर