11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना सीएम केसीआर को हराया, जानिए कौन हैं केवीआर ?

Telangana Election Result 2023 : तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने सबसे बड़ा खेल कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार ने न केवल वर्तमान मुख्यमंत्री केसीआर को 11 हजार वोटों से हरा दिया है बल्कि कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार रेवंता रेडडी को भी हरा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
telangana_election_result.png

Telangana Election Result 2023 : तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने सबसे बड़ा खेल कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार ने न केवल वर्तमान मुख्यमंत्री केसीआर को 11 हजार वोटों से हरा दिया है बल्कि कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार रेवंता रेडडी को भी हरा दिया है। रेवंता रेडडी कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं। इन दोनों भारी भरकम उम्मीदवारों को ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के वेंकटारमन रेडडी ने विधानसभा सीट कामां रेडडी पर पटखनी दी है।

तेलंगाना में इस समय कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भारत राष्ट्र समिति को भी 40 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पहले भारत राष्ट्र समिति को तेलंगाना राष्ट्र समिति के रूप में जाना जाता था। दो दिन पहले आए एग्जिट पोल ने भी कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दी थी। प्रदेश में 119 सीटें है। यहां की सभी विधानसभा में कई चुनावी सर्वेक्षण के बाद कांग्रेस को 60 से अधिक सीटें दी गई थी। तेलंगाना में सरकार बनाने के लिए 60 सीटों की जरूरत होती है।

तेलंगाना सरकार में मंत्री और भारत राष्ट्र समिति नेता केटी रामा राव ने हार स्वीकार कर ली है। जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। कर्नाटक उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने बदलाव किया है। अब मुख्यमंत्री के चेहरे पर पार्टी फैसला लेगी। तेलंगाना पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार सहित पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश प्रमुख रेवंत रेड्डी से हैदराबाद स्थित उनके घर पर मुलाकात की है।

यह भी पढ़ें :क्या राजस्थान का योगी बनेगा? मुख्यमंत्री जानिए कौन हैं बाबा बालकनाथ