
महाराष्ट्र में एक 26 साल की लड़की ने जिसका नाम प्रिया सिंह है उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड अश्वजित गायकवाड़ पर उसे कार से कुचलने का आरोप लगाया। एक सोशल मीडिया पोस्ट के मध्यम से प्रिया ने लिखा, "मुझे न्याय चाहिए, दोषी अश्वजीत अनिलकुमार गायकवाड़, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ का बेटा है। वो मेरा बॉयफ्रेंड है और उसने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया।" अपने पोस्ट में प्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शिवसेना-यूबीटी के आदित्य ठाकरे को एक भावनात्मक हेडर के साथ टैग किया है। लेकिन ये लड़की कौन है, क्या करती है, आइए जानते हैं...
अश्वजीत पर लगाये गंभीर आरोप
अपने पोस्ट में प्रिया सिंह ने यह भी बताया कि कैसे अश्वजीत और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, कैसे उसने उसे 11 दिसंबर को सुबह 3 बजे के आसपास कोर्टयार्ड होटल में आमंत्रित किया। वहां, उनके बीच कहा-सुनी हुई। अश्वजीत ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके दोस्तों रोमिल, प्रसाद और शेल्के भी हमले में शामिल हो गए।
स्थिति बिगड़ती गई और वह एसयूवी से अपना बैग और मोबाइल लेने गई, लेकिन युवकों ने कथित तौर पर एक डिवाइडर के पास उसकी पीठ पर एसयूवी मारकर उसे गंभीर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, फिर उसके दाहिने पैर पर एसयूवी चढ़ाकर अँधेरे में तेजी से भाग गये। एसयूवी चालक शिव एक अच्छा इंसान निकला। वह उन्हें छोड़कर खून से लथपथ सिंह की मदद करने के लिए आया और उसके परिवार को भी हमले के बारे में सूचित किया। बाद में उन्होंने ठाणे पुलिस को पूरी बात बताई।
कौन है प्रिया सिंह
प्रिया सिंह एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन है। वह आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ के साथ पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थी। लेकिन कुछ दिन पहले ही उसको अश्वजीत गायकवाड़ की शादी के बारे में पता चला था। इससे उसे धक्का लगा। बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रिया के 11 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। यहीं एक पोस्ट के मध्यम से प्रिया ने गायकवाड़ द्वारा किए गए हमले की जानकारी दी। इस हमले में प्रिया के पेट, पीठ और बांहों पर भी काफी चोट लगी है।
Published on:
16 Dec 2023 09:26 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
