
why lord ganesha picture is on indonesia currency know the reason
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की फोटो लगाए जाने की मांग की। केजरीवाल इस मांग को लेकर दिनभर सुर्खियों में है। उनकी मांग पर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इस बीच भारतीय नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी देवी की फोटो लगाए जाने की मांग करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इंडोनेशिया में नोटों पर भगवान गणेश की फोटो हो सकती है तो यहां क्यों नहीं?
केजरीवाल के इस बयान के सामने आने के बाद यह सवाल उठा कि इंडोनेशिया के नोटों पर भारतीय देवता की तस्वीर क्यों हैं? जब हमने इस सवाल की पड़ताल की तो एक वजह सामने आई। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मसले पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल पहले यह जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोट पर लक्ष्मी-गणेश फोटो की मांग पर इंडोनेशिया के नोट के बारे में क्या कहा ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी मांग के पीछे सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेसिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा,'' इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहां 85% मुस्लिम और केवल 2% हिन्दू हैं लेकिन वहां की करेंसी पर श्री गणेश जी की तस्वीर है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि नए छपने वाले नोट्स पर भी माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीरें लगाई जाए।''
भारत की करेंसी को रुपया कहा जाता है जबकि इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है। इंडोनेशिया के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी हुई है। इस नोट पर एक तरह भगवान गणेश तो दूसरे तरफ क्लासरूम की तस्वीर तस्वीर छपी है, जिसमें शिक्षक और स्टूडेंट्स हैं। मिली जानकारी के अनुसार नोट पर जिस शिक्षक की तस्वीर छपी है वो इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा हैं।
इंडोनेशिया के नोट पर गणेश भगवान की तस्वीर को लेकर कहा जाता है कि इंडोनेशिया के कुछ हिस्से कभी चोल वंश के शासन में थे। चोल राजवंश के शासनकाल में ही यहां कई मंदिरों का निर्माण किया गया था। भगवान गणेश को ज्ञान, कला और विज्ञान के देवता के रूप माना जाता था। भगवान गणेश की स्थिति एक कारण हो सकती है कि उन्हें मुद्रा नोट पर चित्रित किया गया जाता है।
Published on:
26 Oct 2022 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
