4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूलों में बजी विंटर वेकेशन की छुट्टियों की घंटी, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

delhi winter vacation holiday: आज से दिल्ली के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां शुरु हो गई हैं। हालांकि इस बार विंटर वेकेशन की छुट्टियों को घटा दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
winter vacation holiday

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों का आज मौसम बदलने वाले है। साल के पहले दिन यानी सोमवार से शीतलहर की शुरुआत हो गई है। कोल्ड वेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज दिन में राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण सड़कों पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही, आज से दिल्ली के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां शुरु हो गई हैं। हालांकि इस बार विंटर वेकेशन की छुट्टियों को घटा दिया गया है।


हरियाणा में 15 दिन की छुट्टी

इसके अलावा हरियाणा में भी आज से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। प्रदेश में 1 से 15 जनवरी तक 15 दिनों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा के सीएम कार्यालय ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा था, ''बढ़ती ठंड को देखते हुए, हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। और राज्य के निजी स्कूल इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे।”
यह भी पढ़ें: UPI में बड़ा बदलाव: Paytm, PhonePe का यूज करने वालों की आईडी हो सकती है बंद, जल्द कर लें ये काम

यूपी में इतने दिनों तक अवकाश

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में 15 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई है। राज्य के सभी स्कूल 1 से 15 जनवरी, 2024 तक बंद रहेंगे जबकि कई जिलों ने स्कूल के समय में संशोधन किया गया है। अगर सर्दी कम नहीं हुई तो इसे कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या SBI बैंक अकाउंट में पैन कार्ड लिंक नहीं होने से बंद हो जाएगा खाता? जानें पूरी सच्चाई

Story Loader