1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहाड़गंज होटल में महिला की हत्या: बॉयफ्रेंड ने पहले ऑर्डर किया पिज्जा और लस्सी, फिर उतारा मौत के घाट

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल में 29 साल की महिला संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। पुलिस ने महज़ दो घंटे में प्रेमी को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 09, 2025

Delhi Police issues Traffic Advisory

दिल्ली के एक होटल के कमरे से 29 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। (photo - ANI)

देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ पिज्जा और लस्सी ऑर्डर की, और बाद में कथित रूप से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना पहाड़गंज के नबी करीम इलाके की है।

रविवार सुबह यहां एक होटल के कमरे से 29 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। मौके की प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस घटना में पुलिस ने महज़ दो घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, जो वारदात के बाद होटल से फरार हो गया था।

कैसे खुला मामला?

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 9:47 बजे कंट्रोल रूम (PCR) को एक कॉल मिली थी। कॉल अरकशान रोड, पहाड़गंज स्थित होटल के कर्मचारी ने की थी, जिसमें बताया गया कि एक जोड़ा रात में होटल में रुका था, लेकिन सुबह महिला बाथरूम में मृत पाई गई, जबकि उसका साथी वहां से गायब हो गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों ने शनिवार शाम 4:15 बजे होटल में चेक-इन किया था। होटल के सीसीटीवी फुटेज में पुरुष को सुबह अकेले होटल से बाहर निकलते देखा गया।

होटल रूम में मिले गला घोंटने के निशान

सेंट्रल डीसीपी निधिन वालसन ने बताया कि होटल के रिकॉर्ड में जोड़े की पहचान सचिन (31) और सारिका (29) के रूप में हुई है। शनिवार शाम उन्होंने पिज़्ज़ा और लस्सी ऑर्डर की थी, जो स्टाफ ने उनके कमरे में पहुंचाई थी। महिला के शरीर पर हमले के निशान और गले में ड्रॉस्ट्रिंग बंधी हुई मिली, जिससे प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हुआ। क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफ़ी, फिंगरप्रिंट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत की असली वजह की पुष्टि हो सके।

आरोपी प्रेमी ने कबूला जुर्म, रिश्ते में शक बना हत्या की वजह

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सचिन को दो घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह और सारिका एक रिश्ते में थे, लेकिन उसे संदेह था कि महिला का किसी और से भी संबंध है। इसी शक ने दोनों के बीच झगड़े को जन्म दिया, और गुस्से में आकर उसने पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर कथित रूप से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

Story Loader