31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat Express Train की टक्कर से महिला की मौत, गुजरात के आणंद में हुआ हादसा

Vande Bharat Express Train Accident: गुजरात के आणंद जिले में आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक और हादसे की शिकार की हो गई। इस बार ट्रेन की चपेट में आने में एक महिला की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Nov 2022, 8:43 PM IST

vande_bharat_express.jpg

Woman run over by Vande Bharat train near Anand in Gujarat

Vande Bharat Express Train Accident: देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लगातार हादसे की शिकार हो रही है। बीते दिनों गुजरात में मवेशियों की टक्कर से इस ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज होने की खबर सामने आई थी। आज एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के गुजरात जाने के दौरान ट्रेन पर पथराव की सूचना सामने आई थी। हालांकि बाद में रेलवे ने पथराव की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ट्रेन की रफ्तार से पत्थर उड़कर लगे थे। अब इस ट्रेन से जुड़े एक और हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के आणंद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार शाम करीब 4.37 बजे एक महिला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में 54 साल की उक्त महिला की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के अनुसार महिला अहमदाबाद की रहने वाली थी। उसकी पहचान बीटराइस आरचीबाल्ड पीटर के तौर पर हुई है।


दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि गांधीनगर से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई जा रही थी। तभी शाम 4:37 बजे एक महिला रेलवे ट्रैक को क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे पुलिस ने कहा कि ट्रेन आणंद स्टेशन पर नहीं रुकती है, लेकिन ट्रेन के आने से पहले रेलवे ट्रैक को पार करने लगी और हादसे का शिकार हो गई। महिला आणंद में अपने रिश्तेदारों के पास जा रही थी। उसकी मौत से परिजनों में मातम छाया है।

यह भी पढ़ें - वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव बाल-बाल बचे ओवैसी, रेलवे ने पथराव को किया खारिज


मालूम हो कि 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से मुंबई जाने वाली इस हाईटेक ट्रेन का शुभारंभ किया था। पिछले सवा महीने में चौथी घटना है जो वंदे भारत ट्रेन से हुई है। इससे पहले यह ट्रेन अहमदाबाद, फिर आणंद और बाद में वलसाड में मवेशियों से टकरा गई थी। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में महिला आ गई।