21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला आरक्षण पर BJP को कांग्रेस का पलटवार, देशभर में महिला नेताओं को सौंपी ये कमान

Protests over Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल खारिज होने के बाद देशभर में सियासी घमासान तेज हो गया है, जिसमें बीजेपी और विपक्ष आमने-सामने हैं। महिलाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन बढ़े हैं, वहीं कांग्रेस देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखने की तैयारी में है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 21, 2026

प्रियंका गांधी (ANI)

Women Reservation Bill: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। लोकसभा में इस बिल से संबंधित संविधान संशोधन प्रस्ताव खारिज होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए के सहयोगी दल विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके पर लगातार हमले कर रहे हैं, वहीं देशभर में विरोध-प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं।

देशभर में प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही महिलाएं

इन प्रदर्शनों की खास बात यह है कि हर जगह महिलाओं को नेतृत्व में आगे रखा जा रहा है। चाहे पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या सड़कों पर जनाक्रोश मार्च हर जगह महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। सोमवार को पटना में एनडीए की महिला नेताओं ने जोरदार मार्च निकाला।

कांग्रेस की देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी

बीजेपी के हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने नई रणनीति बनाई है। पार्टी ने तय किया है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। आज (मंगलवार) को कांग्रेस की प्रमुख महिला नेता 25 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी का पक्ष रखेंगी।

  • चंडीगढ़ में कुमारी सैलजा
  • दिल्ली में शोभा ओजा
  • जयपुर में अलका लांबा
  • मुंबई में अमी याग्निक
  • रायपुर में रंजीता रंजन
  • अहमदाबाद में रजनी पाटिल
  • भोपाल में रागिनी नायक
  • वाराणसी में नेटा डिसूजा

इसके अलावा जिला स्तर पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निर्देश जारी किए हैं।

प्रियंका गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का निर्देश

कांग्रेस ने अपने नेताओं से कहा है कि संसद सत्र के दौरान प्रियंका गांधी के भाषण और उनके संदेश को जनता तक पहुंचाया जाए। इससे पहले पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सभी नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन पर सोनिया गांधी के विचारों को भी साझा किया गया।

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी

वहीं, संसद से बाहर अब यह मुद्दा सड़कों पर भी पहुंच चुका है। दिल्ली, लखनऊ, पटना और बेंगलुरु सहित कई शहरों में बीजेपी की महिला नेता विपक्ष के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं।

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को 33% आरक्षण न मिलने पर खुश हैं। कहा कि कांग्रेस ने मेज थपथपाकर महिलाओं की राजनीतिक आकांक्षाओं को कुचलने का जश्न मनाया। उनके मुताबिक, वर्षों से संघर्ष कर रही महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया गया है।