2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women Reservation Bill का राहुल गांधी ने किया समर्थन, बोले- ‘आज से ही होना चाहिए लागू’

Rahul Gandhi Speech On Women Reservation Bill: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा- 'ओबीसी आरक्षण के बिना महिला आरक्षण बिल अधूरा'

less than 1 minute read
Google source verification
rahul_gn.jpg

Rahul Gandhi Speech On Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर आज लोकसभा में बहस जारी है। सोनिया गांधी, महुआ मोइत्रा, स्मृति ईरानी, निशिकांत दुबे से लेकर कई नेताओं ने इस बिल पर अपने पक्ष रखे। इसके बाद बारी आई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की, जिन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। इस बिल पर बात शुरू करने के बाद उन्होंने सेंगोल के मामले में केंद्र सरकार को घेरा। महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा "भारत की महिलाओं को सत्ता हस्तांतरित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम था पंचायती राज, जहां उन्हें आरक्षण दिया गया और बड़े पैमाने पर राजनीतिक व्यवस्था में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। हर कोई इस बात का समर्थन करेगा कि यह हमारे देश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा कदम है। महिलाओं ने आज़ादी के आंदोलन में भी भाग लिया... लेकिन मेरे हिसाब से यह बिल अधुरा है क्योंकि इसमें OBC आरक्षण की बात नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसमें दो बात नहीं है, पहली बात तो यह कि आपको इस बिल के लिए एक नई जनगणना और नया परिसीमन करना होगा। मेरी नजर में इस बिल को अभी से महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण देकर लागू कर देना चाहिए।"

Story Loader