31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Chocolate Day 2022: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व चॉकलेट डे, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

World Chocolate Day 2022: दुनिया भर में आज विश्व चॉकलेट डे (World Chocolate Day) मनाया जा रहा है। पहली बार 7 जुलाई 1550 में फ्रांस में चॉकलेट डे मनाया गया, जिसके बाद से पूरी दुनिया चॉकलेट डे को मनाने लगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें।  

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jul 07, 2022

world-chocolate-day-2022-is-being-celebrated-all-over-the-world-today-know-the-special-things-related-to-it.jpg

World Chocolate Day 2022 is being celebrated all over the world today, know the special things related to it

World Chocolate Day 2022: चॉकलेट की दीवानगी हर उम्र के लोगों में देखी जाती है। खुशी के मौके में अक्सर लोग चॉकलेट के साथ सेलिब्रेट करते हैं। यहां तक की देश में अब त्यौहारों में भी चॉकलेट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही चॉकलेट को लेकर आज दुनिया भर में विश्व चॉकलेट डे (World Chocolate Day) मनाया जा रहा है। 7 जुलाई 1550 में पहली बार यूरोपीय देशों ने चॉकलेट डे को मनाया था, जिसके बाद से यह पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। इस दिन दुनिया भर में लाखों लोगों के द्वारा स्वादिष्टता का आनंद लिया जाता है और साथ ही परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को उपहार में चॉकलेट दिया जाता है।

चॉकलेट का इतिहास 2500 साल पुराना बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी खोज 2,500 साल पहले माया और एज़्टेक ने किया था। रिपोर्ट के अनुसार 16वीं शताब्दी तक चॉकलेट को केवल कड़वे स्वाद में ही इस्तेमाल किया जाता था। कहा जाता है कि 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दिया गया था, जिसे वह अपने साथ स्पेन ले गए। इसके बाद उसमें अच्छे टेस्ट के लिए वेनिला, चीनी और दालचीनी मिला दी, जिससे चॉकलेट का टेस्ट चेंज हो गया और यह ज्यादा लोगों को पसंद आने लगी।


चॉकलेट के फायदे

चॉकलेट का टेस्ट लोगों को खाने में अच्छा लगता है साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी ज्यादा फायदेमंद होता है। चॉकलेट में मौजूद ट्रीप्टोफैन इसे खाने वालों को खुश करता है। ट्रीप्टोफैन दिमाग में इंडॉरफिन के लेवल को प्रभावित करता है, जिससे इसे खाने वालों को खुशी महसूस होती है। वहीं डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। रिपोर्ट के अनुसार चॉकलेट ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदे मंद होता है।


चॉकलेट के नुकसान

चॉकलेट खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद के साथ-साथ नुकसानदायक भी होता है। इसको ज्यादा खाने से डायबिटीज, एसिड रीफल्क्स, घबराहट, पेट दर्द जैसी कई दिक्कते होती हैं। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।


स्विट्जरलैंड सहित इन देशों में ज्यादा चॉकलेट खाते हैं लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विट्जरलैंड के लोग ज्यादा चॉकलेट खाते हैं। स्विट्जरलैंड में 8.8 किलोग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से वार्षिक खपत है। वहीं पड़ोसी देश ऑस्ट्रिया इस लिस्ट में दूसरे और जर्मनी तीसरे नंबर पर आता है। हालांकि भारत टॉप 10 की लिस्ट में शामिल नहीं है।

Story Loader