राष्ट्रीय

पाकिस्तानी खिलाड़ी के आउट होने पर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, उदयनिधि ने नाराजगी जाहिर करते हुए कही ये बात

World Cup 2023: शनिवार को अहमदाबाद में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में जय श्री राम के नारे लगे हैं। इस पर डीएमके नेता ने अपनी नाराजगी जताई है। जानें उन्होंने क्या कहा?

less than 1 minute read
World Cup 2023

शनिवार को खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत अपने नाम की। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार पाकिस्तान को 8 वीं बार हराया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में स्टेडियम दर्शकों से खचा-खच भरा रहा। अब इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटरों के आउट होने पर इंडियन फैंस ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते दिख रहे हैं।अब इस वीडियो की क्लिप शेयर करते हुए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

मु. रिजवान के आउट होने पर लगे नारे

दरअसल, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान आउट होकर पवैलियन लैट रहे थे, इस दौरान भारतीय फैंस ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे। इस मामले पर DMK नेता उदयनिधि का रिएक्शन आने के बाद कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। हालांकि कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिना हेलमेट हैंडल छोड़ अधीर रंजन चौधरी ने चलाई बुलेट, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

Updated on:
15 Oct 2023 06:22 pm
Published on:
15 Oct 2023 06:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर