2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहलवानों के समर्थन में महापंचायत, टिकैत बोले- खिलाड़ियों की जाति सिर्फ तिरंगा, फैसला यहां सुरक्षित है लेकिन…

Wrestlers Controversies: देश को मेडल दिलाने वाले कई पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में खाप महापंचायत बुलाई गई। जहां किसान नेता राकेश टिकैत ने इन्हें हर समर्थन देने का वादा किया।

2 min read
Google source verification
rakesh_tikait.jpg

पहलवानों के समर्थन में महापंचायत, टिकैत बोले- खिलाड़ियों की जाति सिर्फ तिरंगा

Wrestlers Controversies: पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच जारी टकराव को लेकर गुरुवार 1 जून को मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में खाप महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान आन्दोलन के समय सुर्ख़ियों में आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते हुए बच्चों को पुलिस द्वारा उठाया गया है। फैसला यहां का सुरक्षित है, लेकिन खाप प्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये बच्चे झूठ बोल रहे हैं।यह सरकार और उनके नेताओं की चाल है। ये लोग हर जगह बांटने का काम करते हैं। यूपी में हिंदू मुस्लिम किया, बिहार में लालू का परिवार तोड़ा, हरियाणा में चौटाला परिवार तोड़ा, गुजरात में यही किया। पहलवान किसी जाति के नहीं हैं, इनकी जाति तिरंगा है। हम भी विदेश में अपनी पार्टी का नहीं देश का झंडा लेकर जाते हैं। अगर इन बच्चों को इंसाफ नहीं मिला, तो हम पूरे देश में ये लड़ाई लड़ेंगे।


राष्ट्रपति और गृह मंत्री से मिलेंगे

किसान नेता राकेश ने आगे कहा कि योद्धाओं की कोई जाति नहीं होती। पांच तारीख को ये मीटिंग कर रहे हैं तो करें, हम भी करेंगे। हर खाप, हर समाज की मीटिंग करेंगे। हम इंटरनेशनल फेडरेशन में भी जाएंगे। खाप चौधरियों की एक कमेटी बनेगी और राष्ट्रपति और गृह मंत्री से मिलेंगे।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कल खाप पंचायत की बैठक होगी जिसमें आज का फैसला रखा जाएगा और उसके बाद सर्वसम्मति से फैसला सुनाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अब ये इन बच्चों का काम नहीं, अब ये हमारा काम है।

महिला पहलवानों का आरोप

विनेश ने कहा- जंतर मंतर पर बैठने से तीन-चार महीने पहले, हम एक अधिकारी से मिले थे, हमने उन्हें सब कुछ बताया था कि कैसे महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम धरने पर बैठ गए।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा। बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यूपी के बाराबंकी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की 'कांग्रेस' से करीबी मगर कन्हैया कुमार से दूरी, जानिए इनसाइड स्टोरी
गंगा में मेडल बहाने से मुझे नहीं मिलेगी फांसी-बृज भूषण सिंह

अपने उपर लगाए गए आरोपों पर बृजभूषण ने कहा- मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। चार महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं, लेकिन कोर्ट मुझे फांसी नहीं दे रही है, तो पहलवान अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृजभूषण को फांसी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: केंद्र का बड़ा कदम : मणिपुर पुलिस प्रमुख बदले गए, बिहार के राजीव सिंह होंगे नए DGP

Story Loader