राष्ट्रीय

Wrestlers Protest: सरकार से बातचीत के बुलावे पर मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे पहलवान, मीटिंग जारी

Wrestlers Protest: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। अब खिलाड़ी उनके घर पहुंच गए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि यह विवाद जल्द सुलझाया जा सकेगा।

2 min read
Wrestlers Protest

Wrestlers Protest : पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। खिलाडत्री उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है। इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। अब खिलाड़ी उनके घर पहुंच गए हैं। पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान भी अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे। उनके साथ किसान नेता राकेश टिकैत भी हैं। ऐसे में अब विवाद के सुलझने की संभावना दिख रही है।

पहलवानों के साथ मीटिंग जारी

सरकार से बातचीत के बुलावे के बाद पहलवान बजरंग पूनिया और किसान नेता राकेश टिकैत केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। पूनिया के कुछ समय बाद ही पहलवान साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान भी अनुराग ठाकुर के घर पहुंच गई। पहलवानों के साथ खेल मंत्री की बैठक जारी है।

समर्थकों से चर्चा के बाद सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेंगे : साक्षी मलिक

पहले साक्षी मलिक ने एएनआई के साथ एक टेलीफोनिक साक्षात्कार में बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विरोध कर रहे पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।

पहले अमित शाह से हुई थी मुलाकात

आपको बता दें कि इस मुलाकात से पहले पहलवानों ने साफ कर दिया है कि उनको कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। इसके पहले 3 जून को पहलवानों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात हुई थी। इसको सरकार की तरफ से पहलवानों के मामले में डेडलॉक तोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा गया था।

Published on:
07 Jun 2023 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर