
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने वाले 19 बच्चों के नामों की घोषणा की जा चुकी है। इसमें छह साल के छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले अरमान उभरानी का नाम भी शामिल है। अरमान को यह पुरुष्कार कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में 22 जनवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा। पुरस्कार पाने वाले सभी बच्चे 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे।
इन बच्चों को मिलेगा पुरस्कार
कौन हैं अरमान उभरानी
अरमान के पिता व्यवसाई हैं। उनकी माता एमबीए करने के बाद प्ले स्कूल चला रही हैं। अरमान ने इसी स्कूल से केजी-2 तक की पढ़ाई की है। अरमान के नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। 12 मिनट 28 सेकंड में 100 अलग-अलग संख्याओं में सही उत्तर दिया था।
4 साल में सामने आई प्रतिभा
अरमान की 4 साल की उम्र में ही उनकी प्रतिभा का पता चल गया। माता-पिता के अनुसार, अरमान की मैथ की कैल्कुलेशन और याददाश्त देखकर हम सभी चकित हो जाते थे। तभी समझ लिया था कि ये बच्चा कुछ करेगा।
3 किताब लिख चुके हैं
6 साल की छोटी उम्र में ही अरमान की लिखी तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इतनी कम उम्र में किताब लिखने का अरमान के नाम विश्व रिकॉर्ड भी बन चुका है।
Published on:
21 Jan 2024 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
