30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में यमुना फिर खतरे की निशान की ओर, हाई अलर्ट जारी

- हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

less than 1 minute read
Google source verification
दिल्ली में यमुना फिर खतरे की निशान की ओर, हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में यमुना फिर खतरे की निशान की ओर, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शनिवार को फिर छोड़े गए दो लाख क्यूसेक पानी की वजह से दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जल स्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ बचाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

राजस्व मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल आयोग के ताजा अपडेट का हवाला देते हुए कहा कि रविवार शाम तक यमुना नदी खतरे के स्तर को पार कर सकती है। यदि यमुना का जल स्तर 206.7 मीटर तक बढ़ जाता है तो यमुना खादर के कुछ हिस्सों में बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में नियमित मुनादी की जा रही हैं, ताकि निवासियों को संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी जा सके और वे आवश्यक सावधानी बरत सकें।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी के मध्य व पूर्वी जिलों, यमुना बाजार और यमुना खादर जैसे क्षेत्र में आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी की गई है। स्थिति से उत्पन्न संभावित जोखिमों और चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूरी सरकार जल स्तर पर बारीकी से नजर रखे हुए है। साथ ही राहत शिविरों में लोगों को रखने के इन्तजाम किए जा रहे हैं।