12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CRPF बेड़े में शामिल हुए सैकड़ों चिकित्सा कार्मिक, जवानों के ये हैरतअंगेज कर्तब देख दातों तले उंगली दबा लेंगे, Video

342 medical personnel join CRPF : सीआरपीएफ के बेड़े में शामिल हुए 342 चिकित्सा कार्मिक। सीआरपी की जन्मस्थली नीमच में 18 महीने कठिन प्रशिक्षण के बाद कार्मिकों की भव्य दीक्षांत परेड।

less than 1 minute read
Google source verification
342 medical personnel join CRPF

342 medical personnel join CRPF : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बेड़े में बुधवार को पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में 342 चिकित्सा कार्मिक शामिल किया गया है। 18 महीने की बेहद टफ ट्रेनिंग के बाद कार्मिकों को फौजी के रूप में दक्ष किया गया है। ताकि, जरूरत पड़ने पर ये कार्मिक न सिर्फ चिकित्सा सेवा दे सकें, बल्कि देश के दुश्मनों को धूल भी चटाने में सक्षम रहें। देश के पहले केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय यानी नीमच के सीटीसी में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड की सलामी उपमहानिरीक्षक संदीप दत्ता ने ली।

आरंभ में दीक्षित हो रहे बल के चिकित्सा कार्मिकों को तिरंगे और सीआरपीएफ ध्वज की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उन्हें देश सेवा और अनुशासन का संकल्प दिलाया गया। दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए आईजी दत्ता ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि बल की जन्मस्थली से आपको प्रशिक्षण मिला है। गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से आप कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करने में सक्षम हैं।

बल के जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज प्रदर्शन

प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट इनडोर का खिताब एसआई एरिस्टो सेनापति, बेस्ट आउटडोर एसआई मनीष कुमार सैनी, और ऑल राउंड बेस्ट ट्रेनी की ट्रॉफी एएसआई भंवराराम को दी गई। इस दौरान बल के जवानों ने मार्शल आर्ट, योगा सहित हैरतअंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया। नवदीक्षित कार्मिकों के परिजन ने उपस्थित होकर करतल ध्वनि से उनकी हौसला अफजाई की।