17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बार और अहाते

शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बार और अहाते

3 min read
Google source verification
patrika

शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बार और अहाते

नीमच। शहर में आचार संहिता के नाम पर पुलिस जहां छोटी से छोटी कार्रवाई कर रही है। पोस्टर हटाना और देशी शराब के अवैध क्वार्टर पकडऩा। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग को शहर में खुलेआम बाजार में चल रहे अवैध आहते और बीयर बार नजर नहीं आ रहे है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने वाली पुलिस को बाजार में चल रहे अवैध कारोबार की खबर ही नहीं है।


पत्रिका टीम ने सूचना के बाद स्टेडियम के समीप स्थित पूर्व संचालित सरोवर बार पर जाकर देखा। वहां पर अभी भी शराब खुलेआम बिक रही है और वहां पर आने वाले कुर्सी व टेबल पर बैठकर शराब पी रहे है। वहीं बार के रूप जो चाहे स्नेक मांग सकते हो। इस वर्ष में जबकि इसे कोई लायसेंस नहीं मिला है।उसके बाद भी अवैध रूप से शराब बिक्री और आहता चल रहा है। यहां पर आम इंसान भी आसानी से पहुंच सकता है। लेकिन पुलिस को खबर नहीं या फिर कुछ और है। खुलेआम सबकुछ चलता है, मानो पुलिस का तो बिल्कुल भी डर नहीं है। वहां के कर्मचारी से पूछा कि यहां पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो बोलता है कि ऊपर से नीचे तक सेटिंग कर रखी है, भाई उसके बाद चला रहें हैं।

फव्वारा चौक पर अवैध आहता

जिला आबकारी विभाग से फव्वारा चौक पर अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटित हुई है, लेकिन आहते की अनुमति नहीं है। उसके बाद भी मुख्य चौराहे पर स्थित दुकान पर ऊपर के माले पर अवैध रूप से आहता चलाया जा रहा है। जहां पर देर रात तक शराब पार्टी होती है। वहां पर बैठे ही कोई सी भी ब्रांड की शराब मंगा कर पार्टी कर सकते हैं। जब पूछा कि इस आहते की अनुमति है तो कर्मचारी कहता है गंगानगर जी का है। कौनसी अनुमति चाहिए।

महू रोड पर अवैध बीयर बार

शहर में महू रोड स्थित शराब की दुकान के ऊपर सुरई बीयर बार चल रहा है। जहां पर एसी रूम व अलग से बैठकर पार्टी करने की अच्छी व्यवस्था है। अच्छी बैठक और बडिया ब्रांड की शराब के साथ सभी प्रकार के स्नेक मिलते है। लेकिन बिना अनुमति के अवैध कारोबार चल रहा है। यहां पर कितनी बजे भी आए सब सुविधा मिलेगी। पुलिस यहां पर आंख उठाकर भी नहीं देखती है और आबकारी की तो बात ही अलग है। कर्मचारी कहता है अनुमति का पता नहीं गंगानगर जी का बार है। बेफिक्र होकर बैठे।

जिला आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य से सीधी बात

पत्रिका- सर, शहर में कितनी बार को अनुमति है।
जिला आबकारी अधिकारी- शहर में एक भी बार को लायसेंस जारी नहीं हुआ है।
पत्रिका- सर, अंग्रेजी शराब की दुकान पर कहां-कहां आहते की अनुमति है।
जिला आबकारी अधिकारी- अंग्रेजी शराब की दुकान के साथ एक भी आहते को अनुमति नहीं है। देशी शराब की दुकान पर है।
पत्रिका- सरोवर बार को अनुमति है, वहां शराब बिक रही और परोसी जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी- स्टेडियम के पास किसी भी सरोवर बार या दुकान को शराब बेचने की अनुमति नहीं है।
पत्रिका- इतना सबकुछ हो रहा है, कार्रवाई क्यूं नहीं करते हैं।
जिला आबकारी अधिकारी- पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की गई है। आपके माध्यम से सूचना मिली है। सभी की चैकिंग कर कार्रवाई की जाएगी।

इनका यह कहना है

जहां पर भी अवैध शराब की गतिविधि चल रही है। कार्रवाई करेंगे। मैने अभी तक फव्वारा चौक और महू रोड की शराब की दुकान को जाकर तक नहीं देखा है। एक बार एसपी साहब को अवगत कराए।

- जितेंद्र सिंह सिसौदिया, थाना प्रभारी नीमच केंट

आबकारी अधिकारी और थाना प्रभारी को अवैध शराब के कारोबार के बारे में अवगत कराए। अगर यह कार्रवाई नहीं करते है तो मैं निश्चित रूप में कार्रवाई करूंगा। अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा।

- तुषारकांत विद्यार्थी, एसपी नीमच।