
see how railway is culprit in Amritsar incident
ग्वालियर। रेलवे के गैंगमैन की सतर्कता से मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। गाडर वाली पुलिया के पास ट्रैक पर सुबह 7बजे पटरी में क्रैक देखा तो गैंगमैन नरेशचंद्र तुरंत इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। इसी समय टै्रक पर दुरंतो एक्सप्रेस आती दिखी तो गैंगमेन ने तुरंत लाल झंडी दिखाई, लेकिन ट्रेन ट्रेन की स्पीड कम होते-होते उसकी दो बोगी क्रैक पटरी तक आ गईं। रेलवे के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
दस की स्पीड से निकाली टे्रनें
झांसी से आगरा की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस का हॉल्ट ग्वालियर नहीं है, वह लगभग १०० किमी प्रति घंटे से गुजरती है लेकिन क्रैक दुरुस्त करने के बाद इसे दस की स्पीड से निकाला। इस बीच ट्रेन लगभग 25 मिनट तक गाडर वाली पुलिया पर खड़ी रही। इससे पहले पटरियों की साइडों से प्लेट बांधकर ट्रेनों को निकाला गया।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : बहनों के सामने निकला मासूम का दम,हर आंख में थे आंसू
सर्दियों में क्रैक
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पटरी में क्रेक सर्दियों में अक्सर आ ही जाता है। इन दिनों रात के समय तापमान कुछ कम होने से हल्की सर्दी हो रही है, इससे ही पटरियों की साइडों में लगी प्लेट खुल गई है।
तीन घंटे चला काम
पटरी में क्रेक आने के बाद इसे ठीक करने में लगभग तीन घंटे का समय लगा। इसके चलते झांसी से आगरा की ओर जाने वाली कई ट्रेनों की बहुत कम स्पीड कर यहां से निकाला गया। दोपहर बाद ट्रैक पूरी तरह से ठीक हो सका।
Published on:
24 Oct 2018 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
