17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर बच्चों का शोषण: डिजिटल वहशी पर एफआईआर, गिरफ्तारी बाकी

सोशल मीडिया पर 30 बार बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने का आरोप

1 minute read
Google source verification
सोशल मीडिया पर 30 बार बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने का आरोप

सोशल मीडिया पर 30 बार बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने का आरोप

सोशल मीडिया पर 30 बार बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने का आरोप

ग्वालियर। मनोरंजन के मंच बने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर कुछ लोग बच्चों के शोषण जैसा घिनौना अपराध कर रहे हैं। राज्य साइबर सेल ने ऐसे ही एक आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने Instagram पर 29 बार और Facebook पर एक बार बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) अपलोड की।

साइबर सेल की तकनीकी जांच में आरोपी के नेटवर्क, डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन लेन-देन की पड़ताल की गई। आरोपी ने ग्वालियर के अलावा इंदौर और भोपाल में रहकर भी यह गतिविधियां कीं। पुलिस को आशंका है कि वह अकेला नहीं है और उसके साथ एक पूरा नेटवर्क जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों का खुलासा होने की उम्मीद है।

जांच के दौरान Indian Cyber Crime Coordination Centre ने शहर सहित प्रदेश में 10 से अधिक लोगों को बाल यौन शोषण सामग्री के डिजिटल लेन-देन में चिन्हित कर जानकारी राज्य साइबर सेल ग्वालियर को सौंपी। इनमें मुरार क्षेत्र का एक आरोपी कानूनी दायरे में आया है।

स्टेट साइबर सेल अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-बी और POCSO Act की धारा 13 व 14 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश जारी है।

बाकी आरोपियों की तलाश

साइबर एजेंसियों की निगरानी में ऐसे और लोग भी चिन्हित हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने पर पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

बाल यौन शोषण सामग्री देखने और साझा करने वालों पर निगरानी है। एक आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है, अन्य संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

संजीव नयन शर्मा, डीएसपी, स्टेट साइबर सेल ग्वालियर: