13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी की समाधि तोडऩे का विरोध

- गांधी वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उपवास- जनविरोधी कार्य कर रही भाजपा- आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

image

editorial neemach

Jul 29, 2017

neemuch cngress upwas

neemuch cngress upwas



नीमच/रतलाम।
निमाड़ में नर्मदा किनारे महात्मा गांधी के समाधि स्थल को क्षति पहुुंचाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार प्रात: से उपवास प्रारंभ किया। दिन भर उपवास पर रहकर कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कार्रवाई पर विरोध प्रकट करेंगे।



जनविरोधी है भाजपा-

गांधी वाटिका में सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे धरने पर बैठ गए। इससे पूर्व गांधी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांगे्रस अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल ने कहा कि जनता की भावनाओं को कुचलने के लिए भाजपा की सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। पहले किसान जब अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे तो भाजपा की शिवराजसिंह सरकार ने उन पर गोलियां चलवाई। 6 किसान शहीद हो गए। यह भाजपा का लोकतंत्र है। दूसरी तरफ निमाड़ में नर्मदा तट पर बनी महात्मा गांधी की समाधि पर इस कारण बुलडोजर चलवाए गए क्योंकि वहां पर डूब प्रभावित ग्रामीण एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। सरकार पीडि़तों की बात सुनना नहीं चाहती बल्कि उनकी भावनाओं को कुचलना चाहती है।



भजन गाए और उपवास पर बैठे-

गांधी वाटिका में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन रघुपति राघव और वैष्णव जनतो सामुहिक रूप से गाए। इसके बाद वे उपवास पर बैठ गए। विरोध प्रकट करने के लिए मौन धरना एवं उपवास शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। मौन धरने में जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व नपा अध्यक्ष अरविंद चौपड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, पूर्व युकां अध्यक्ष ओम दीवान, बृजेश मित्तल, हरिश दुआ, ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, हरगोविंद दीवान, पार्षद मोनू लोक्स, योगेश प्रजापति, साबिर मसूदी, सईद काले, डा.पृथ्वीसिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।