3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के नतीजों से मोदी सरकार को मिलेगी मजबूती

-लोकसभा चुनाव में बहूमत से चूकी भाजपा के जख्मों को मरहम लगाने वाले हैं नतीजे

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने से केंद्र में मोदी सरकार को पुरानी मजबूती मिलेगी। लोकसभा चुनाव में बहुमत से चूकी भाजपा के जख्मों को ये नतीजे मरहम लगाने वाले हैं। इसी के साथ भाजपा इस धारणा को भी तोड़ने में सफल रही, जिसमें लोकसभा चुनाव नतीजों के आधार पर राजनीतिक पंडित पार्टी के प्रदर्शन को आगे और कमजोर होने की भविष्यवाणी कर रहे थे। महाराष्ट्र के नतीजों को भाजपा की ओर से मोदी सरकार की नीतियों पर जनता के मुहर के तौर पर पेश किया जा रहा है।

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जीत ने भाजपा को पुराने जोश से भर दिया है। इससे पार्टी का पुराना आत्मविश्वास भी लौटेगा। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से तीसरे कार्यकाल में कड़े और बड़े फैसलों की बातें कह चुके हैं, उससे ये नतीजे उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। नतीजों ने जनता में मोदी की लोकप्रियता बरकरार रहने के भी संदेश दिए हैं।