19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ के नाम से वायरल हुआ पोस्ट, अब बिग बी ने ट्विटर पर दी ये सफाई

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसपर बिग बी की डिजिटल टीम ने सफाई दी है। जिसे सीनियर बच्चन ने रिट्वीट किया है।

2 min read
Google source verification
amitabh bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नाम से सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लिखा है- एक ऐसा सच जो मैंने नहीं देखा...? पोस्ट में लिखा है कि मैंने ISIS का विरोध करते किसी मुस्लिम को नहीं देखा है। पर RSS का विरोध करते हुए लाखों हिन्दू देखे हैं। 'हिन्दुओं को इफ्तार पार्टी देते देखा है'...

इस पोस्ट में आगे लिखा है- 'मैंने किसी मुस्लिम को होली और दिलावी की पार्टी देते नहीं देखा है पर हिन्दुओं को इफ्तार पार्टी देते देखा है। मैंने कश्मीर में भारत के झंडे जलते देखे हैं। पर, कभी पाकिस्तान का झंडा जलाते हुए मुसलमान नहीं देखा है। मैंने हिन्दुओं को टोपी पहने मजारों पर जाते देखा है। पर किसी मुस्लिम को टीका लगाते मंदिर जाते नहीं देखा है। मैंने मीडिया को विदेशों के गुण गाते देखा है। लेकिन, भारत के संस्कार को प्रचार करते नहीं देखा है।' वहीं, पोस्ट के आखिर में यह भी लिखा गया है कि 1 मिनट चैटिंग छोड़कर इस पोस्ट को जरूर पढ़ें...वर्ना सारी जिंदगी चैट ही करते रह जाओगे।

ट्विटर पर अमिताभ ने दी सफाई

अमिताभ बच्चन के नाम शेयर होने के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया टीम 'Team sr bacchan' ने अमिताभ की ओर से इस ट्वीट के फेक होने की पुष्टि की है। इसे अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिट्वीट भी किया है। ट्वीट में कहा गया है कि यह पोस्ट बिलकुल फेक है। बिग बी की ऑफिशियल डिजिटल टीम ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है, जो पूरी तरह से फेक और बहुरूपिया है। इतना ही नहीं लोगों से निवेदन किया गया है कि अगर उन्हें ये खबर मिले तो उसे आगे ना बढ़ाएं और अपने पेज से तुरंत डिलीट कर दें। इसके अलावा टीम ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम एथॉरिटीज से भी कर दी है और जल्द ही ऐसा करने वाले आरोपी को ढूंढ़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग