सदी के महानायक कहे जाने वाले और करोड़ों दिलों की धड़कन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को आनन-फानन में अस्तपताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, उनके क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati 14) की शूटिंग के वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसके दौरान उनका पैर बुरी तरह घायल हो गया और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, एक्टर के पैर में टांके लगे और डॉक्टर्स ने उनको अच्छे से आराम करनी की सलाह दी है। साथ ही उनको चलने और पैर पर जोर देने को मना किया गया है। वहीं इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में किया है उन्होंने बताया कि 'शो के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया है'।