
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बुधवार को यहां पवित्र गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में शीश झुकाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश में अमन, चैन तथा शांति सहित हर घर-परिवार की खुशहाली और देश के विकास के लिए अरदास की। इसके पश्चात उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें एवं समस्त देशवासियों को प्रकाश पर्व की अशेष बधाई तथा शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नड्डा ने मीडिया से कहा कि आज मुझे गुरुद्वारा साहिब रकाबगंज में आकर दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में यहां आकर शीश झुकाने और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन और अपना पूरा परिवार देश की एकता एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इसलिए, गुरु गोबिंद सिंह जी को सर्ववंश दानी भी कहा जाता है। देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले दशम पिटा गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के बताए गए रास्ते और आदर्शों पर चलते हुए समाज को एकजुटता के साथ आपसी सौहार्द्र से आगे बढ़ाने की बात कही।
Published on:
18 Jan 2024 11:02 am

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
