नई दिल्ली

बकरीद पर पाक रेंजर्स व बीजीबी का मुंह मीठा करवाया बीएसएफ ने

- दोनों देशों से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिठाई का आदान-प्रदान

less than 1 minute read
Jun 29, 2023
बांग्लादेश से सटी सीमा पर मिठाई का आदान प्रदान करते बीएसएफ व बीजीबी के अधिकारी।

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर पाकिस्तान व बांग्लादेश से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्स और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) के जवानों-अधिकारियों का मुंह मीठा करवाया गया। दोनों देशों की बॉर्डर गार्डिंग एजेंसियों ने भी बीएसएफ के जवानों को मिठाई का आदान-प्रदान किया।

बीएसएफ ने राजस्थान व गुजरात से सटी सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स के साथ जीरो लाइन पर मिठाई का आदान प्रदान किया। राजस्थान में श्रीगंगानगर, बीकानेर व जैसलमेर सेक्टर और गुजरात में बाड़मेर व अन्य इलाकों में एक दूसरे को मिठाई बांटी गई।

पूर्वी सीमा पर बीएसएफ के अधिकारियों जवानों ने बीजीबी के साथ मिठाई का आदान प्रदान किया। बीएसएफ के साउथ बंगाल फ्रंटियर की ओर से पेत्रापोल व महदीपुर समेत भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित विभिन्न सीमा चौकियों पर मिठाई का आदान-प्रदान किया गया। मेघालय व त्रिपुरा से सटी बांग्लादेश सीमा पर भी सीमा प्रहरियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर ईद की शुभकामनाएं दी गई।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न त्योहारों व राष्ट्रीय दिवसों के मौके अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिठाई के आदान-प्रदान के कार्यक्रम होते हैं। पाकिस्तान से सटी सीमा पर तनाव के चलते यह सिलसिला कुछ वर्ष बंद था, लेकिन हाल ही यह परम्परा दुबारा शुरू हुई है। बांग्लादेश से सटी सीमा पर बरसों से यह परम्परा चली आ रही है।

Published on:
29 Jun 2023 09:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर