भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी करते आम आदमी पार्टी पर कूड़े पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। आदेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ की राजनीति करने वाले पहले अपने अंदर में झांककर देखें। वो बताएं कि पंजाब के छोटे-छोटे शहरों में भी इतने बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ क्यों खड़े हैं? दिल्ली में नगर निगम चुनावों को देखते हुए जो ज्ञान दिल्ली में दे रहे हो, वो पंजाब में भी इस्तेमाल करें। दिल्ली में वो लगातार झूठ की राजनीति कर रहे हैं।
दिल्ली में एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली के एमसीडी चुनाव की सियात में केंद्र बिंदु कूड़े का मुद्दा बना हुआ है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की तरफ से एक दूसरे पर इसे लेकर आरोप प्रत्यारोप किेए जा रहे हैं। नेताओं की तरफ से जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को ये समझना चाहिए, जो आप अपने शासन में पंजाब से कूड़े के पहाड़ नहीं हटा पा रहे, वो दिल्ली में क्या करेंगे। वो रोज कूड़े के नाम पर दिल्ली के 60 हजार सफाई कर्मचारियों का अपमान कर रहे हैं। ये वहीं सफाई कर्मचारी है, जिन्होंने कोरोना के मुश्किल समय में पूरी दिल्ली की सफाई की। आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने दिल्ली में कूड़े की समस्या को दूर करने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगा दिए हैं। कूड़े के पहाड़ों की हाइट कम कर दी है। हम अगले दो साल में कूड़े के पहाड़ों को पूरी तरह से खत्म करने जा रहे हैं। भाजपा ने 21 अक्टूबर को दक्षिणी दिल्ली के तहखंड में
लुधियाना, जलंधर, अमृतसर, मोहाली में हैं कूड़े के पहाड़
आदेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पिछले 8 महीनों में कुछ नहीं किया। पंजाब में छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े पहाड़ हैं। लुधियाना के ताजपुर में कूड़े के पहाड़ की हाइट तो कुतुब मीनार से भी ज्यादा है। अभी पंजाब सरकार सिर्फ ये सोच रही है कि उस कूड़े का करना क्या है, जबकि हमने यहां दिल्ली में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट चालू भी कर दिया है। जालंधर में वरियाणा में कूड़े के पहाड़ बना हुआ है, वहां तो आप की सरकार है। दिल्ली में ये बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन पंजाब में तो कूड़े की समस्या को ठीक करके दिखाए। जालंधर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहां वरियाणा में कूड़े के पहाड़ पर कूड़े का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा। इस कूड़े के कारण जालंधर की स्वच्छता रैंकिंग 150 से नीचे है। अमृतसर के भगतावाला में कूड़े का पहाड़ है। वहां पर आप की सरकार कूड़े के पहाड़ का कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वहां भी कूड़े के पहाड़ से लोग भगवंत मान सरकार को कोस रहे हैं। मोहाली जैसे छोटे शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में भी आप कूड़े के पहाड़ को खत्म नहीं कर पा रही है। आदेश गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि जहां भाजपा की सरकारें हैं, उन राज्यों में सफाई का स्तर बहुत ऊपर है। देश के तीन सबसे साफ शहर इंदौर, सूरत और नवी मुंबई इन सभी में भाजपा की सरकारें हैं।