वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार समझती है कि यमुना की सफाई और रेस्टोरेशन का काम अलग-अलग प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए जरूरत है की सभी स्टेकहोल्डर्स, लोकल समुदायों और शैक्षिक संस्थान एक साथ मिलकर सरकार का सहयोग करें। सरकार ने अपने स्तर पर यमुना नदी के कायाकल्प के लिए इस वर्ष के बजट में सात सूत्रीय कार्य योजना तैयार की है। इसमें यमुना नदी के कायाकल्प के अंतर्गत मौजूदा 18 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को अपग्रेड, 3 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण (एसटीपी), 3 मौजूदा एसटीपी का रिहैबिलिटेशन और 40 नए डी -सेंट्रलाइज्ड एसटीपी का निर्माण जाएगा।