4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MCD Elections: दस्तावेज पूरे न होने, कॉलम को न भरने की वजह से दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 1169 नामांकन किए रद्द

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 1169 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए हैं। एमसीडी चुनाव के लिए कुल 2021 उम्मीदवारों ने 2595 नामांकन दाखिल किए थे। लेकिन आयोग ने कई उम्मीदवारों के नॉमिनेशन को रिजेक्ट कर दिया है। आयोग की तरफ से जानकारी दी गई है कि कई उम्मीदवारों के दस्तावेज पूरे न होने और नामांकन पर्चे में कॉलम को न भरने के कारण उनके नॉमिनेशन को रद्द किया गया है। वहीं, आयोग ने कुल 1416 उम्मीदवारों के नामांकन को स्वीकार किया है।

2 min read
Google source verification
MCD Elections: दस्तावेज पूरे न होने, कॉलम को न भरने की वजह से दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 1169 नामांकन किए रद्द

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 1169 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए हैं। MCD चुनाव के लिए कुल 2021 उम्मीदवारों ने 2595 नामांकन दाखिल किए थे। आयोग ने कुल 1416 उम्मीदवारों के नामांकन को स्वीकार किए हैं।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार एमसीडी चुनाव को लेकर कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा 14 नवंबर को नॉमिनेशन फाइल किए गए। इसके बाद आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से सभी उम्मीदवारों के नामांकन की स्क्रूटनी की गई। जिसमें यह पाया गया कि कई उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने नामांकन के पर्चे पर कॉलम को खाली छोड़ दिया। जबकि उसे खाली नहीं छोड़ना था। आयोग के अनुसार किसी कॉलम में उम्मीदवारों के पास अगर जानकारी नहीं है तो उसमें नॉट एप्लीकेबल भर सकते हैं। लेकिन कई उम्मीदवारों ने कॉलम को खाली छोड़ दिया। इसके अलावा कई उम्मीदवारों के फॉर्म की फिजिकल वेरिफिकेशन करते समय पाया गया कि उनके डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं थे। जिसके बाद उनके नॉमिनेशन रिजेक्ट किए गए। अब तक 1416 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए गए। आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से उम्मीदवारों के नॉमिनेशन को चेक किया गया। आयोग ने अपनी मोबाइल एप निगम चुनाव दिल्ली पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।

8 लाख 36 हजार बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए गए

दिल्ली नगर निगम ने एमसीडी चुनाव के मद्देनजर राजधानी में अपने सभी जोनों से अब तक कुल 8,36,457 पोस्टर, बैनर और होर्डिंग को हटाया है। वहीं, एमसीडी ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कुल 73,946 पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए। एमसीडी के अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से रोहिणी, सदर पहाड़गंज, करोल बाग, केशव पुरम समेत दिल्ली के सभी जोनों में लगातार पड़ताल की जा रही है। एमसीडी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने आचार संहिता दिल्ली में लागू की हुई है। इसके तहत किसी भी जगह पर किसी भी राजनीतिक दल के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग नजर आएगी, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। एमसीडी के अनुसार निगम के कर्मचारी इस दिशा में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कहीं पर भी कोई होर्डिंग नजर आती है या किसी व्यवस्था चौराहे पर बैनर नजर आता है, तो उन्हें तुरंत हटाया जा रहा है।

विभिन्न वोटरों को साधने में जुटे राजनीतिक दल
एमसीडी को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तरफ से अब विभिन्न वोटरों को साधने की रणनीति बनाई जा रही है। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों द्वारा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर व्यापारियों समेत अन्य वर्ग के वोटरों से एमसीडी चुनाव को लेकर समर्थन मांगने की तैयारी की जार ही है। व्यापारियों की बात की जाए, दिल्ली में कई बड़े बाजार हैं। जहां पर व्यापारियों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के लिए यह अहम वोट बैंक है। आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग ने अगले 15 दिनों में दिल्ली के बाजारों में 100 से अधिक मीटिंग करने की योजना बनाई है। इसके लिए एमसीडी चुनाव में आप के लिए वोट मांगे जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग