4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश का कौन दुश्मन, कौन गद्दार? आपस में भिड़े राहुल गांधी और भाजपा मंत्री, तकरार का VIDEO वायरल

Rahul Gandhi: संसद के बजट सत्र के छठे दिन कांग्रेस नेता और भाजपा के केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोनों नेताओं द्वारा एक-दूसरे को देश का गद्दार और दुश्मन बताए जाने के बयान पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है।

2 min read
Google source verification
Political spat between Rahul Gandhi and BJP minister

Rahul Gandhi: संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। पिछले दिनों सदन की कार्यवाही के दौरान पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच जमकर गहमा-गहमी देखने को मिली। इसी बीच कांग्रेस नेता और भाजपा के केंद्रीय मंत्री व्यक्तिगत रूप से एक-दूसरे पर छींटाकशी करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेता एक-दूसरे को देश का गद्दार और देश का दुश्मन बताने के आरोप मढ़ते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इस बायन को लेकर दिल्ली में जमकर सियासत की जा रही है।

राहुल गांधी का बयान

आपको बता दें कि संसद परिसर के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिट्टू पर तंज कसते हुए उन्हें ‘गद्दार’ बताया और हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, “हैलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त… घबराओ मत, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।” वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार करते हुए “देश के दुश्मन” कहकर पलटवार किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस और शब्दों का आदान-प्रदान होता नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखा पलटवार किया। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सिख समुदाय को निशाना बनाते रहे हैं और उसी सोच के तहत उन्होंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मौके पर कई अन्य सांसद भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। बिट्टू ने यह भी कहा कि वे रोज संसद में सहकर्मी के तौर पर मिलते हैं, लेकिन उस दिन राहुल गांधी पता नहीं किस गुस्से में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने टिप्पणी करने के बाद हाथ बढ़ाया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह उनकी बात न करें और पलटकर राहुल गांधी को ही देश का सबसे बड़ा गद्दार बताते हुए सिखों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं- वीरेंद्र सचदेवा

राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर दिए गए बयान को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं। कांग्रेस 1984 में हुए दंगों में भी सिखों को गद्दार कहती थी और आज 2026 में भी सिखों को गद्दार कह रही है…राहुल गांधी ने पूरे सिख समुदाय को गाली दी है। राहुल गांधी को इस्तीफा देना होगा।"

राहुल के खिलाफ भाजपा नेताओं का विरोध

राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। आज भाजपा नेताओं को द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।