3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat: धनतेरस के दिन इन शुभ मुहूर्त में करें शॉपिंग, सालभर रहेगी बरकत

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat. आप भी इस धनतेरस पर खरीदारी करने का प्लान बना रहे होंगे, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो शॉपिंग पर जाने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर जान लीजिए।

2 min read
Google source verification
Dhanteras 2021 Shopping Muhurat, Do shopping in these auspicious times

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat, Do shopping in these auspicious times

नई दिल्ली। Dhanteras 2021 Shopping Muhurat. दिवाली यानि पांच दिनों का त्योहार, इस त्योहार की शुरूआत होती है धनतेरस से होती है फिर दो दिन दिवाली। इसके बाद गोधन पूजा और फिर भाई दूज। धनतेरस के दिन पूरे देश में लोग खरीदारी करते हैं, मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से साल भर बरकत रहती है। जाहिर है कि आप भी इस धनतेरस पर खरीदारी करने का प्लान बना रहे होंगे, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो शॉपिंग पर जाने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर जान लीजिए।

इन चीजों को खरीदने की है परंपरा
बता दें कि इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021 यानि मंगलवार को मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और देवता कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी, गाड़ी, इलेक्‍ट्रानिक आइटम्‍स आदि खरीदे जाते हैं। इसके अलावा धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर इसकी पूजा करने से गरीबी खत्‍म होती है और घर में अपार सुख-समृद्धि आती है। इस दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है।

साढ़े आठ बजे से शाम तक शुभ मुहूर्त
धनतेरस कार्तिक महीने के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाई जाती है। वहीं विद्वानों का कहना है कि इस साल धनतेरस के दिन सुबह सूर्योदय से लेकर रात के 08:35 बजे तक खरीदी के लिए शुभ समय रहेगा। धनतेरस पर पुष्कर और सिद्ध योग रहेगा, जो कि बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में खरीदारी करना अति उत्तम माना गया है। वहीं खरीदारी के लिए 5 मुहूर्त सबसे शुभ हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: केरल में फिर आसमान से बरस सकती है आफत, इन जिलों में अलर्ट

अगर आप सुबह ही शॉपिंग के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो आप चर लग्न में खरीदारी के लिए जा सकते हैं। यह मुहूर्त सुबह 8.46 बजे से 10.10 बजे तक है। इसके बाद दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है, जो शॉपिंग के लिए काफी अच्छा है। दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक अमृत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक शुभ योग में आप खरीदारी कर सकते हैं। वहीं शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक वृष लग्न में खरीदारी कर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।