31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Faridabad: फरीदाबाद में अचानक धंसी मिट्टी, पिलर के लिए गड्ढा खोद रहीं दो महिला मजूदरों की मौत

Faridabad: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में ओल्ड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पिलर के गड्ढा खोदते समय बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो महिला मजदूरों की मौत हो चुकी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 23 May 2025, 4:10 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में अचानक धंसी मिट्टी, पिलर के लिए गड्ढा खोद रहीं दो महिला मजूदरों की मौत

Faridabad: फरीदाबाद में अचानक धंसी मिट्टी, पिलर के लिए गड्ढा खोद रहीं दो महिला मजूदरों की मौत

Faridabad: दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूर उसमें दब गए। इस हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह भी देखा जा रहा है कि हादसे के समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए थे या नहीं।

कैसे हुआ हादसा?

शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब स्टेशन परिसर में बिल्डिंग निर्माण के लिए पिलर खड़ा करने हेतु जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। जेसीबी मशीन से खुदाई के बाद मजदूर हाथों से मिट्टी निकाल रहे थे। अचानक, खुदाई के पास की मिट्टी ढह गई और मजदूरों पर जा गिरी। इस घटना में नविता और नंदिता नाम की दो महिला मजदूरों की जान चली गई। दोनों की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : ज्योति मल्होत्रा के बाद अब इन यूट्यूबरों की बढ़ीं मुश्किलें, पाकिस्तानी कनेक्‍शन पर भड़के सीएम नायब सिंह सैनी

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जीआरपी (Government Railway Police) की टीम जांच में जुट गई। यह कोई पहली बार नहीं है। जब ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ऐसी कोई घटना हुई हो। पिछले साल सितंबर में इसी स्टेशन के अंडरपास में जलभराव के कारण एक कार डूब गई थी। जिसमें एचडीएफसी बैंक के मैनेजर और कैशियर की दर्दनाक मौत हो गई थी।

बीते साल पानी में डूबी थी XUV700

सितंबर 2024 में तेज बारिश के बाद स्टेशन के नीचे स्थित अंडरब्रिज में पानी भर गया था। उसी दौरान, एचडीएफसी बैंक गुरुग्राम शाखा के मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा और कैशियर विराज द्विवेदी की कार उस पानी में फंस गई। पानी अधिक होने के कारण कार का इंजन बंद हो गया और लॉक लग गया। धीरे-धीरे कार में पानी भर गया और दोनों की मौत हो गई। घटना के समय कार में बैठे बैंककर्मी आदित्य ने बताया था कि बारिश के कारण जलभराव की जानकारी न होने की वजह से यह हादसा हुआ। अंडरब्रिज के पास कोई चेतावनी या बैरिकेडिंग नहीं थी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़