3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने को अब भारत से रोज उड़ेंगीं दो फ्लाइट्स

अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अब भारत से हर रोज दो फ्लाइट्स उड़ाने भरेंगी।

2 min read
Google source verification
अफगनिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी

अफगनिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी

नई दिल्ली। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा किए जाने के बाद वहां के हालात चिंताजनक हो गए हैं। ऐसे में सभी देशों ने अफगानिस्तान में फंसे अपनो को वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भारत भी लगातार वायुसेना के विमानों से भारतीय नागरिकों को वापस ला रहा है। वहीं भारत सरकार ने अब अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी (Evacuate) के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दे दी है।

नागरिकों की सुरक्षित वापसी के पीएम ने दिए थे निर्देश

जानकारी के मुताबिक भारत को अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए काबुल से प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित अधिकारियों को आने वाले दिनों में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से भारत अपने नागरिकों की वापसी का प्रयास कर रहा है।

135 नागरिकों को वापस ला रहा भारत

भारत अपने 135 नागरिकों को अफगानिस्तान से लेकर वापस आ रहा है। इन नागरिकों को दोहा के जरिए भारत लाया जा रहा है। कतर में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों में काबुल से दोहा लाए गए 135 भारतीयों के पहले जत्थे को भारत वापस भेजा जा रहा है। भारत ने ट्वीट कर बताया कि '135 भारतीयों का पहला जत्था, जिन्हें पिछले दिनों काबुल से दोहा निकाला गया था, उन्हें आज रात भारत वापस लाया जा रहा है। दूतावास के अधिकारियों ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कांसुलर और रसद सहायता प्रदान की। हम कतर के अधिकारियों और सभी संबंधितों को इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

आज 500 भारतीयों के घर वापसी की उम्मीद

अफगानिस्तान से रविवार सुबह करीब 500 लोगों के विभिन्न जगहों और उड़ानों से भारत लौटने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 87 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान ताजिकिस्तान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर तालिबान को समर्थन करने वाले 14 लोगों को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि इस समय काबुल हवाई अड्डा पूरी तरह से अमेरिकी सुरक्षा बलों के नियंत्रमण में है. नाटो बलों द्वारा इस समय काबुल से कुल 25 उड़ानें संचालित की जा रही हैं.

Story Loader