1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 करोड़ की कोकीन बरामद

दिल्ली पुलिस को सफलता: राष्ट्रीय बाजार से कोकीन लेकर भारत में बेचने की फिराक में सिंडिकेट की दो विदेशी महिला

2 min read
Google source verification
अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 करोड़ की कोकीन बरामद

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 करोड़ की कोकीन बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स को भारत में बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सिंडिकेट की दो महिला सदस्यों को कोकीन के साथ गिरफ्तार भी किया है। विदेशी महिलाओं के पास से करीब 2 किलो कोकीन बरामद की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बरामद की गई को कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ से ज्यादा है।

पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने कोकीन सिंडिकेट की दो विदेशी महिलाओं को दिल्ली के अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया। इनमें एक की गिरफ्तारी करोलबाग व दूसरे की दक्षिण दिल्ली से की गई है। इनके पास से करीब दो किलो हाई क्वालिटी वाली कोकीन बरामद की गई है।

डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा के मुताबिक गिरफ्तार किए तस्करों के नाम मौरे एर्ना गंगाडियन दक्षिण अमेरिका से है और नमुबिरू जनत उर्फ लिसा अफ्रीका के यूगांडा की रहनेवाली है। नमुबिरू जनत इन दिनों महाराष्ट्र की नवी मुंबई में रह रही थी। एसीपी राहुल डबास, इंस्पेक्टर संदीप डबास व विक्रम दहिया की टीम ने कोकीन तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल का दावा है कि हाल के वर्षों में दिल्ली में बरामद कोकीन की यह सबसे बड़ी खेप है।

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई दोनों महिलाएं दक्षिण अमेरिका में बैठे अपने सरगना के निर्देश पर मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली में कोकीन की सप्लाई कर रही थी। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए वे कोकीन को पर्स में चालाकी से पैकिंग करके व कास्मेटिक सामानों में छिपाकर तस्करी करती थी।

गौरतलब है की सेल की टीम कई महीने से इस सिंडिकेट के पीछे लगी हुई थी। 14 फरवरी को सबसे पहले करोलबाग के एक होटल में छापा मार वहां से मौरे एर्ना गंगाडियन को गिरफ्तार किया गया। वह उस होटल में 11 फरवरी से रह रही थी। होटल के कमरे से एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई।

Story Loader